राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने डीएम को किया सम्मानित
अनिल कश्यप
हापुड़। राष्ट्रीय सैनिक संस्था से महिला विंग की पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुमन त्यागी ने सोमवार को अपने साथियों के साथ मिलकर डीएम मेधा रूपम का सम्मान किया। साथ ही उनके कार्यशैली की प्रशंसा किया। सुमन त्यागी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत डीएम मेधा रूपम को सम्मानित किया है।
इसके अलावा जनपद की अन्य महिला अधिकारियों को पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है। डीएम मेधा रूपम की कार्यशैली से जनपदवासियों को काफी लाभ मिल रहा है। जन समस्याओं का भी निस्तारण तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि डीएम जैसी कार्यशैली अपनाकर अन्य अधिकारी भी जनता को काफी राहत दे सकते है। इस दौरान संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, वरिष्ठ जिला संयोजक हरिराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश प्रजापति, तहसील अध्यक्ष सतवीर प्रधान, महिला विंग की जिला सचिव प्राची खुल्लर मौजूद रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।