Homeश्रावस्तीजिलाधिकारी ने किया स्टाम्प की जांच

जिलाधिकारी ने किया स्टाम्प की जांच

जिलाधिकारी ने किया स्टाम्प की जांच

एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने शुक्रवार को तहसील जमुनहा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मनिहार तारा के ग्राम भरतापुर एवं चन्द्रखा बुजुर्ग में कृषि हेतु खरीदी गई भूमि जिसमें खेती हो रही है, के स्टाम्प का मिलान कर सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान दोनों बैनामों में स्टाम्प सही पाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्टाम्प जाँच से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी दशा में स्टाम्प की चोरी कोई न करने पाये, इसके लिए समय-समय पर आकस्मिक जाँच कर मिलान अवश्य किया जाय। जांच के दौरान यदि स्टाम्प की कमी पायी जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी अमल में लायी जाय। इस दौरान उपजिलाधिकारी जमुनहा रामप्यारे सहित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read