HomeSultanpurडीएम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

डीएम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

डीएम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में गोवंश आश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन प्रगति के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल की प्रगति, निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों पर अतिरिक्त टीनशेड का निर्माण, अस्थायी गोआश्रय स्थल हेतु भूमि का चिन्हांकन, निराश्रित गोवंशों की अद्यावदिक आंकलन, गौशालाओं की साफ-सफाई, हरा-चारा, छाया की व्यवस्था, गोवंशों के शव निस्तारण, निर्माणाधीन वृहद सरंक्षण केन्द्रों की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि अभी आज से लक्ष्य निर्धारित करके हमें अवगत करा दें और उसकी प्रगति के सम्बन्ध में अगली प्रस्तावित बैठक में समीक्षा की जायेगी। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय बनाते हुए गोवंशों हेतु शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का पालन करते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायी जाय। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने अतिरिक्त शेड का निर्माण कराने हेतु सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए एकीकृत प्रयास कर सभी सुविधाएं गोवंशों को उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि कुछ गौशालाओं को लम्पी स्किन डिजीज से प्रभावित पशुओं हेतु चिन्हित कर लिया जाय। उस गौशाला में प्रभावित पशुओं को शिफ्ट कर दिया जाय। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर गोवंशों की संख्या के हिसाब से अतिरिक्त टीनशेड का निर्माण यथाशीघ्र कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) केके पाण्डेय, डीडी कृषि रामाश्रय यादव, डीसी मनरेगा अनवर शेख आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read