Homeबांदाराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव को आयोजन 15 को

राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव को आयोजन 15 को

राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव को आयोजन 15 को

रूपा गोयल
बांदा। अम्बेडकर पार्क कचेहरी परिसर में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि राष्ट्रीय बौद्ध चेतना संस्थान के तत्वाधान में 15 अक्टूबर रविवार को शहर के जीआईसी ग्राउण्ड में राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय बौद्ध चेतना संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कैलाश बौद्ध ने संघमित्रा बौद्ध बिहार अम्बेडकर पार्क में पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये बताया कि राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसका एक मात्र उद्देश्य जातियों में बटे हुये समाज को एकत्रित करना व भाईचारे के निर्माण पर जोर देना जातीय भेदभाव को खत्म करना तथा भगवान बुद्ध द्वारा बताये गये पंचशील सिद्वान्त का पालन करना है। इस कार्यक्रम में कई गरीब बच्चो के वैवाहिक गठबंधन भी होगा व धम्य दीक्षा का कार्यक्रम भी रखा गया है। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री सदस्य विधान परिषद स्वामी प्रसाद मौर्या भी सिरकत करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के चिंतक विचारक व समानता के पक्षधर विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिविधि इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगें। बांदा जनपद के लगभग एक दर्जन से अधिक सामाजिक संगठनों का संयुक्त कार्यक्रम राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव है। इस मौके पर कैलाश बौद्ध राष्ट्रीय बौद्ध चेतना, हृदेश कुमार वर्मा समाजसेवी साझा, योगेन्द्र प्रताप, मौसमी कोटार्य कोषाध्यक्ष, सुखलाल बौद्ध, जितेंद्र गौरव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read