Homeश्रावस्तीजिलाधिकारी ने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

जिलाधिकारी ने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

जिलाधिकारी ने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

डीएम ने जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
श्रावस्ती। देश एवं प्रदेश सरकार के मंशानुसार ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के तहत जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने अपने पूरे परिवार के साथ ध्वजारोहण कर गार्ड की सलामी ली। तत्पश्चात् कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया तथा प्रधानमंत्री के सम्बोधन को जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र वर्मा एवं जनपद के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों ने देखा व सुना। जिलाधिकारी ने जिले के स्तंत्रता संग्राम सेनानियों क्रमशः स्व0 शोभा राम वर्मा उदईपुर, स्व0 राम बिहारी पटना खरगौरा, स्व0 साबित राम यादव जमुनहा भवनियापुर, स्व0 नूर मोहम्मद जमुनहा भवनियापुर, स्व0 विजय बहादुर मिश्र मदारा, स्व0 शोभाराम त्रिपाठी के परिजनों एवं देश के लिए शहीद होने वाले कटरा निवासी सैनिक लेफ्टिनेंट कर्नर चौधरी सुशील चन्द्र जो वर्ष 2005 में पुंछ में शहीद हुई थे, के परिजनों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
दौरान जिलाधिकारी ने क्रास कंट्री रेस पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान बॉबी राना, द्वितीय स्थान सुरेश यादव, तृतीय स्थान धर्मेन्द्र वर्मा, चतुर्थ स्थान प्रवेश कुमार, पांचवां स्थान रंजीत कुमार, छठा स्थान अजय यादव व सांत्वना पुरस्कार सुफियान तथा बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अंशू मौर्या, द्वितीय स्थान नैना देवी, तृतीय स्थान रूचि तिवारी, चतुर्थ स्थान संजना यादव, पंचम स्थान सुहाना व षष्टम स्थान डिम्पल शर्मा को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र/टैªक शूट देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी के बेटे लव्यांश द्विवेदी एवं उनकी बेटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सराहनीय वक्तव्य प्रस्तुत किया गया जिसकी उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। इस पर अपर जिलाधिकारी ने उन्हें गिफ्ट देकर सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुर रानी की छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया जिस पर जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयास और बलिदान से आजादी मिली है जिसके परिणामस्वरूप आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। उन सभी वीर-वीरांगनाओं के लिए हम सदैव नतमस्तक रहेंगे जिन लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर यह लड़ाई लड़ी है। उन सबके भारत वर्ष के सुनहरे भविष्य के लिए कुछ सपने थे स्वतंत्रता दिवस एक अवसर है जब हम उन सपनों को साकार करने के लिए ईमानदारी, सच्चाई, पूर्णनिष्ठा और सदभावना से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लें, ताकि उनका बलिदान व्यर्थ न जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला शासकीय अधिवक्ता श्रवण द्विवेदी, आपदा विशेषज्ञ अरूण मिश्र, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव, जिलाधिकारी के आशुलिपिक अनूप तिवारी, कलेक्ट्रेट नाजिर चन्द्रमौली श्रीवास्तव, सदभावना सेवा संस्थान के योगेन्द्रमणि त्रिपाठी सहित कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read