Homeश्रावस्तीउप निदेशक कृषि ने गिफ्टेबल्ड फाउण्डेशन भवन भिनगा का किया शुभारम्भ

उप निदेशक कृषि ने गिफ्टेबल्ड फाउण्डेशन भवन भिनगा का किया शुभारम्भ

उप निदेशक कृषि ने गिफ्टेबल्ड फाउण्डेशन भवन भिनगा का किया शुभारम्भ

एम अहमद
श्रावस्ती। जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत इफको टोकियों जनरल इन्श्योरेन्श कम्पनी लि0 शासन द्वारा नामित है। इफको टोकियों फसल बीमा कम्पनी द्वारा अपना जनपदीय कार्यालय खैरी मोड़ स्थित निकट गिफटेबल्ड फाउडेशन भवन, भिनगा में स्थापित किया गया है जिसका उद्घाटन उप कृषि निदेशक कमल कटियार एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्रावस्ती सुभाष चन्द्र मित्रा ने किया। इफको टोकियो जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों का स्वागत किया। जनपद के कृषक अपनी फसलों के बीमा कराने एवं क्षतिपूर्ति प्राप्त करने सम्बन्धी जानकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकेगें। उप निदेशक कृषि ने बताया कि खरीफ 2023 मौसम के अन्तर्गत जनपद में नामित इफको टोकियों फसल बीमा कम्पनी एवं कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से जनपद में ऋणी कृषक 23,919 एवं गैर ऋणी कृषक 3,157 कुल 27,076 कृषकों द्वारा अपनी खरीफ की फसल का बीमा कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि किसान भाई अपनी रबी फसलों का बीमा 1 दिसम्बर से 31 दिसम्बर के मध्य करा सकते हैं। रबी मौसम में कृषकों को अपनी फसलो का बीमा कराने हेतु बीमित राशि का केवल 1.5 प्रतिशत धनराशि बीमा प्रीमियम के रूप में देना पडता है। जिन कृषकों द्वारा किसी भी बैंक शाखा से ऋण प्राप्त किया गया है, वे अपनी फसलों का बीमा सम्बन्धित बैंक शाखाओं से करा सकते हैं तथा गैरऋणी कृषक अपनी फसलों का बीमा सम्बन्धित बैंक शाखा के साथ जनसुविधा केन्द्रो के माध्यम से करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बीमा कराने के लिए गैरऋणी कृषकों को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक व खतौनी की छायाप्रति, प्रीमियम की धनराशि व बोई जाने वाली फसलों का घोषणा पत्र भरकर देना होगा। साथ ही समस्त बैंक के कर्मचारियों/अधिकारियों तथा जनसुविधा केन्द्र के क्रमिकों से अनुरोध है कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक कृषकों को अपनी फसलों का बीमा कराने हेतु प्रेरित करें, ताकि दैवीय आपदा की स्थिति में बीमित कृषकों को क्षतिपूर्ति का लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर कृषि विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read