Homeझांसीराष्ट्र निर्माण यज्ञ में युवाओं की अहम भूमिका: अंशुल विद्यार्थी

राष्ट्र निर्माण यज्ञ में युवाओं की अहम भूमिका: अंशुल विद्यार्थी

राष्ट्र निर्माण यज्ञ में युवाओं की अहम भूमिका: अंशुल विद्यार्थी

अभाविप की महानगर नवीन कार्यकारिणी घोषित
डा. मानवेन्द्र महानगर अध्यक्ष एवं सुयश बने मंत्री
मुकेश तिवारी
झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की झांसी महानगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी 2023-24 की घोषणा चुनाव अधिकारी डॉ एकता पांडेय ने आईएमए सभागार में की। इस दौरान विशेष आमंत्रित सदस्य अभावी कानपुर प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री विद्यार्थी ने कहा कि यह समय अमृतकाल वर्ष का है। ऐसे में राष्ट्र निर्माण के लिए चल रही जग में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। अगर हमने अपनी राष्ट्र की संप्रभुता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को अक्षुण बनाए रखना है तो हमें शिक्षा के साथ ही सामाजिक राजनीतिक एवं आर्थिक एवं अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में हो रहे बदलावों के प्रति सजक रहना पड़ेगा। राष्ट्रीय संयोजक एसएफडी राहुल गौड ने सभी नवीन दायित्वधारीयों को शुभकामनाएं दीं। नवीन कार्यकारिणी में डॉ मानवेंद्र सिंह शेखर को महानगर अध्यक्ष एवं छात्र सुयश शुक्ला को मंत्री का दायित्व मिला। महानगर उपाध्यक्ष के रूप में डॉ गिरिजा सिंह, डॉ सौरभ सिंह, डॉ विवेक सिंह, डॉ पुनीत श्रीवास्तव, सह मंत्री के रूप में शिवम राठौड़, डोली, अवनीश, वर्षा मिश्रा, मनीष तिवारी हैं। महानगर कार्यालय मंत्री लव कुश, मीडिया संयोजक राहुल तिवारी, एसएफडी संयोजक रूद्र रावत, सह संयोजक रितिक यादव, एसएफएस सह संयोजक निशांत कुशवाहा, सोशल मीडिया संयोजक संस्कार महाजन, विश्वविद्यालय कार्य संयोजक अंशिता खरे, महानगर शोध प्रमुख डॉ वेद प्रकाश शुक्ला, महानगर शोध संयोजक अंकित, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक काजल ओझा, सह संयोजक उन्नति मिश्रा, प्रतियोगी छात्र कार्य संयोजक त्रिशना, महानगर संपर्क संयोजक मयंक दुबे, एग्री विज़न प्रमुख डॉ प्रभात तिवारी, खेलो भारत गतिविधि प्रमुख त्रिभुवन सिंह, खेल आयाम संयोजक अनिकेत तिवारी, सह संयोजक विकास कुमार, महानगर जिज्ञासा संयोजक जय कुमार शर्मा, सह संयोजक अमन, मैडिविजन कार्य संयोजक उमाकांत परिहार, संयोजक अंकित पटेल, महाविद्यालय कार्य संयोजक शिवम, कार्यकारिणी सदस्य विक्की चौबे, सुमित पाल, साक्षी, कप्तान, निखिल साहू, अमित यादव बनाये गये। इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष डॉ बृजेश मिश्रा, विभाग संगठन मंत्री ज्ञानेन्द्र, रसकेंद्र, डॉ चंचल, डॉ संतोषी, डॉ रश्मि सेंगर, डॉ प्रतिमा, डॉ विवेक, शिवा राजे, डॉ अनुराग, डॉ आदित्य, हर्ष कुशवाहा, रोहन खरे, निशेनंद्र राजपूत, हर्ष शर्मा, राजा यादव, कार्यालय मंत्री संकल्प, लवकुश, प्रखर, साहिल, गौरव, रितिक, कर्ण, उमाकांत, विनेन्द्र, हिमांशु, चंदन दुबे आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read