प्रधानमंत्री से स्वच्छता की प्रेरणा लेकर नवयुवकों ने किया श्रमदान
मिर्जामुराद के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले रविवार को देश भर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान हुआ। इसी कड़ी में मिर्जामुराद क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर लोगों ने साफ सफाई की। मिर्जामुराद बंगला चट्टी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के परिसर के आस-पास शिव शक्ति युवा क्लब के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्वच्छता की प्रेरणा ले स्वच्छता अभियान चला श्रमदान कर साफ सफाई किया। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष राज बहादुर, संतोष तिवारी, घनश्याम अमन, हर्ष, विवेक, उज्वल, मनीष, अभय, आकाश आदि ने श्रमदान किया। दूसरी तरफ ठठरा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय के छात्र-छात्राओं संग प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में साफ सफाई की। कल्लीपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में भी स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि अभियान के तहत आज केंद्र की साफ़-सफ़ाई के साथ कस्तूरबा गाँधी इंटर कालेज के बच्चों के साथ महावीर मंदिर पर नुक्कड़ सभा के साथ जागरुकता कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। स्थानीय थाना परिसर में भी पुलिसकर्मियों ने साफ सफाई कर श्रमदान दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










