HomeBiharड्रोन से कीटनाशक छिड़काव का अधौरा के ग्रामीणों को दिया गया डेमो

ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव का अधौरा के ग्रामीणों को दिया गया डेमो

ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव का अधौरा के ग्रामीणों को दिया गया डेमो

जीपी सोनी
बिहार। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लक्ष्यों को पूरी तरह हासिल करने की दिशा में संचालित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ के तीसरे दिन शुक्रवार 17 नवम्बर को कैमूर जिले के अधौरा प्रखंड के डुमरावां तथा बड़वानकला पंचायत के बड़गांव खुर्द ग्राम पहुंची। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ के पहुँचते ही भारी संख्या में ग्रामीण रथ को देखने उत्साह के साथ पहुंचे। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ के माध्यम से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजन, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, पीएम विश्वकर्मा योजन, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल, जल जीवन मिशन, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना आदि के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गयी। साथ ही सभी ग्रामीणों को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंने। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंने। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंने और देश की रक्षा करने वालो को सम्मान करने तथा नागरिक होने का कर्तव्य निभाने को लेकर शपथ दिलाई गयी। यात्रा के दौरान गरुड़ा इरोस्पेस कम्पनी द्वारा ग्रामीणों के बीच ड्रोन तकनीक से खेतो में कीटनाशक का छिड़काव करने का डेमो दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य समिति, अधौरा द्वारा ग्रामीणों की नि:शुल्क जाँच करायी गयी और नि:शुल्क दवा का वितरण हुआ। कार्यक्रम स्थल पर आयुष्मान भारत तथा उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन भी लिए गए। विकसित भारत संकल्प यात्रा में नाबार्ड, प्रखंड स्वास्थ्य समिति अधौरा, कृषि विज्ञान केंद्र, अधौरा, प्रखंड कृषि, मेसेर्स गरुड़ा एरो स्पेस पीवीटी लिमिटेड भी शामिल हुए।
मौके पर लता गंगा पैथी वरिष्ठ अधिकारी स्वास्थ्य विभाग, भारत सरकार, शुभम प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अधौरा, सुभाष चंद्र एल डी एम, पी एन बी, रविन्द्र कुमार झा, आर एम ग्रामीण बैंक दक्षिण बिहार, नीलेश पटेल, डी डी एम, नाबार्ड, विकास कुमार वर्मा, ब्रांच मैनेजर थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read