JAUNPUR NEWS : निवर्तमान आयुक्त ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

JAUNPUR NEWS : निवर्तमान आयुक्त ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित कम्पोजिट विद्यालय डीह अशरफाबाद में जनपद के निवर्तमान जिलाधिकारी तथा चित्रकूट मण्डल के पूर्व आयुक्त दिनेश सिंह ने जनपद स्तरीय दक्षता परीक्षा 2020 में सफल छात्र/छात्राओं को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। गौरतलब है कि श्री सिंह बतौर जिलाधिकारी अपने कार्यकाल के दौरान इस विद्यालय के बच्चों की उत्कृष्ट शैक्षिक परिलब्धियों के फलस्वरूप विद्यालय विकास हेतु 15 लाख की धनराशि प्रदान किये थे। पूर्व आयुक्त ने 2020 में सफल सभी छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विद्यालय के शैक्षिक वातावरण और अनुशासन की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुष्यन्त मिश्र ने आगन्तुक अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष हृदय नारायण शुक्ल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, घनश्याम अग्रहरि, डॉ. रणन्जय सिंह, रामदीन वर्मा, राजित राम मौर्य, राधेश्याम यादव, राम तीरथ बिन्द, सोनू सिंह, उमेश चन्द्र अग्रहरि, शैलेंद्र सिंह, वंश बहादुर यादव, सुरेंद्र यादव, संतोष अग्रहरि, विद्यालय के शिक्षकगण राधेश्याम, संजय सिंह, संतोष वर्मा, उदय कृष्ण यादव, अजय हलवाई, संजय मौर्य, मनोज कुमार, अनुराग पाण्डेय, विनोद कुमार, जय प्रकाश मौर्य, सुमन अग्रहरि, मनोरमा सिंह, मीनू गुप्ता सहित तमाम क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA