छात्रवृत्ति के लिये तिथि घोषित, 10 अगस्त से कर सकते हैं आवेदन
एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने बताया कि पूर्वदशम (कक्षा 9 व 10) छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियां घोषित हो गई है पूर्वदशम छात्रवृत्ति का ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त से 10 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। 10 अगस्त से 10 अक्टूबर तक छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने का समय दिया गया है। यदि आवेदन में कोई छात्र गलती कर देता है तो उसे त्रुटि सुधार के लिए 1 नवंबर से 6 नवंबर तक का समय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त शैक्षिक सत्र 2023-24 में छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को 7 अगस्त से 8 सितंबर तक मास्टर डाटा में अपडेट करना होगा। छात्रवृत्ति आवेदन की संपूर्ण जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि कक्षा 9 एवं 10 में अध्ययनरत क्रमशः सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के अभिभावक की वार्षिक आय 2 लाख है एवं अनुसूचित जाति-जनजाति वर्गो के अभिभावक की वार्षिक आय 2 लाख पचास हजार तक है तो वह आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय छात्र छात्राओं को अपने आधार को बैंक खाते के साथ एवं मोबाइल नंबर के साथ लिंक करना आवश्यक है। छात्रवृत्ति की राशि उसी खाते में भेजी जाएगी जो आधार नंबर से लिंक होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











