ग्रामीणांचल में लोगों ने सुनी पीएम के मन की बात
निलेश त्रिपाठी
मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौर गांव में प्रधानमंत्री के 103वीं मन की बात सुनी गई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि उप्र में एक दिन में 30 करोड़ पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बनाया। इस अभियान का शुरुआत राज्य सरकार ने की उसे पूरा वहां के लोगों ने की ऐसे प्रयास जन भागीदारी के साथ-साथ जन उदाहरण बताया। सावन का मतलब आनंद और उल्लास बताया। साथ ही अमृत कलश यात्रा का भी चर्चा किए। अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रतीक बनेगी। मेरी माटी मेरा देश अभिमान में हिस्सा लेकर हम इन पंच प्रयासों को पूरा करने की शपथ लेते हैं। मन की बात में प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हम सभी देश वासियों को इस बार भी हर घर तिरंगा फहराना हैं और इस परम्परा को लगातार बढ़ाने का भी संदेश दिए। मन की बात सुनने वालों में देवेन्द्र सेठ जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, विनोद पटेल, सुजीत पाल, अनिल कुमार, सुनीता देवी, बाबू लाल पटेल, जितेन्द्र पटेल आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








