963174
तेजस टूडे ब्यूरो
Previous article
इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से सुना तथा उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान फरियादियों ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्याओं को बताया, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया। जिसमें प्रार्थी शोभाराम पुत्र नन्हेदास निवासी कुट्टी दा0 सिटकहवा परगना नानपारा तहसील जमुनहा के द्वारा अवगत कराया गया कि प्रार्थी के चक के अगल बगल के काश्तकारों ने कब्जा कर जोत लिया है जिससे प्रार्थी के आने-जाने का रास्ता बन्द हो गया है। प्रार्थी ने जिलाधिकारी से भूमि की पैमाईश कराये जाने हेतु अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने तत्काल तहसीलदार जमुनहा को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इसी दौरान प्रार्थी गुरूदीन पुत्र बेचेलाल निवासी ऐठा दा0 पटना तहसील जमुनहा के द्वारा अवगत कराया गया कि प्रार्थी का सगे भाई राम अचल करीब 40 वर्ष से नेपाल के सेमरहना बालापुर में निवास कर रहा है। वर्तमान समय में प्रार्थी के सगे भाई इतवारी पुत्र बेचेलाल की मृत्यु हो गई है। विपक्षी राम अचल द्वारा सम्पत्ति का फर्जी आधारकार्ड बनवाकर वरासत भरा लेने की मंशा से है। जिसके लिए उन्होने जिलाधिकारी से इसे रोकने हेतु गुहार लगायी। जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण की जांच हेतु तहसीलदार जमुनहा को निर्देशित किया कि जांच कर मामले का निस्तारण करायें। वहीं प्रार्थी विनोद दान बहादु कनौजिया पुत्र दान बहादुर कनौजिया निवासी बरूहा थाना मल्हीपुर के द्वारा अवगत कराया गया कि वह अपनी जमीन पर मकान बनाना चाहता है, किन्तु विपक्षी द्वारा नींव नहीं रखने दिया जा रहा है। उन्होंने सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने हेतु अपील किया। जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस की टीम द्वारा मौके पर जांच के निर्देश दिये। इसके अलावा प्रार्थी पंकज कुमार पुत्र गोवर्धन निवासी वीरगंज पटना के द्वारा अवगत कराया गया कि प्रार्थी दोनों पैरों से विकलांग व भूमिहीन है। प्रार्थी द्वारा अन्त्योदय कार्ड हेतु आवेदन किया गया था, जिसमें उसे अपात्र कर दिया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से उचित कार्यवाही करने हेतु फरियाद की जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए आख्या प्रस्तुत करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं सुचितापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समस्त उपजिलाधिकारी स्वयं लंबित शिकायतों की समीक्षा करते रहे, ताकि कोई भी प्रकरण लंबित न रहने पाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस जमुनहा में कुल 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 01 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। तहसील भिनगा में 19 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील इकौना में कुल 69 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जमुनहा एसके राय, तहसीलदार विपल सिंह, नायब तहसीलदारगण, खण्ड विकास अधिकारी जमुनहा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं फरियादीगण उपस्थित रहे।





