Homeबहराइचएएसपी ने थाना कोतवाली नगर का किया वार्षिक निरीक्षण

एएसपी ने थाना कोतवाली नगर का किया वार्षिक निरीक्षण

एएसपी ने थाना कोतवाली नगर का किया वार्षिक निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा द्वारा थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच का वर्ष 2025 का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सलामी गार्ड द्वारा सलामी अभिवादन के बाद थाना परिसर का भ्रमण कर आरक्षी/महिला आरक्षी आवास के साफ सफाई के लिए निर्देशित किया गया। थाना कार्यालय आदि का निरीक्षण करते हुए महिला हेल्प डेस्क पर सभी प्रार्थना पत्रों को रजिस्टर पर चढ़ाकर उन पर विधिवत कार्यवाही के उपरांत फीडबैक लेने के लिए थाना प्रभारी को आदेशित किया गया। साथ ही महिला आगंतुकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था तथा शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। थाने पर अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई एवं उनमें से लंबित गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। थाने के आर्म एम्युनेशन का निरीक्षण किया साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया। टियर गन, एंटीराइड गन आदि जो एक्सपायर हो गए है उनको बदलने के लिए कहा गया। बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, कैंनसिल्ड जो खराब हो गया है उनको पुलिस लाइंस से बदलने के लिए कहा गया। कार्यालय में अभिलेखों के अवलोकन वर्ष 2024 में बहुत सी त्रुटि पाई गई जिसकी पूर्ति के लिए थाना प्रभारी एवं हेड मुहर्रिर को निर्देशित किया गया। थाना क्षेत्र में कुल 66 हिस्ट्रीशीटर है जिसमें 45 उपस्थित, 04 जेल, 11 लापता, 04 रोजगार हेतु बाहर,02 की मृत्यु हो चुकी है। सभी हिस्ट्री शीटर के सत्यापन और सक्रिय हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध कार्यवाही के लिए निर्देश दिया गया और 11 लापता हिस्ट्रीशीटर के तलाश हेतु टीम गठित कर उनको जल्द से जल्द पता लगाने के लिए तथा 02 मृत हिस्ट्रीशीटर की हिस्ट्रीसीट बंद कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया। थाना क्षेत्र में कुल 854 लाइसेंस धारियों के पास 926 शस्त्र है जिनको समय—समय पर सत्यापन हेतु तथा जिलाधिकारी कार्यालय से भी सत्यापन हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read