Homeगोण्डाभारतीय किसान क्रान्ति यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
कर्नलगंज, गोण्डा। भारतीय किसान क्रांति यूनियन की शनिवार को तहसील स्तरीय बैठक की गई। तत्पश्चात तहसील अध्यक्ष राजन बाबू मिश्र की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कर्नलगंज को विभिन्न बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने एवं समस्या का समाधान कराने की मांग की है। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कर्नलगंज तहसील अध्यक्ष राजन बाबू मिश्र ने उपजिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में कहा है कि संगठन की मासिक बैठक तहसील मुख्यालय पर शनिवार 15/2/2005 को आहूत की गई, जिसमें चर्चा करने के उपरांत बिंदुवार ज्ञापन दिया जा रहा है। बिंदु में तहसील स्तरीय भारतीय किसान क्रांति यूनियन की बैठक हेतु स्थल जो आपने अवगत कराया, तहसील के अंदर तहसीलदार आवास के सामने संगठन की बैठक की गई। संगठन द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापन में अब तक क्या कार्यवाही की गई उसे अवगत कराने, नगर पालिका क्षेत्र में तहसील मुख्यालय के सामने बजाज ऐजेंसी के बगल नाला जलभराव होने से तमाम संक्रमण फैल रहा है जिसे संज्ञान में लेते हुए समाधान कराया जाय, कर्नलगंज बस स्टाप पर यात्रियों के लिए सार्वजनिक रूप से शुलभ शौ़चालय की अत्यंत आवश्यकता है, शामिल है। जिसे संज्ञान में लेते हुए अतिशीघ्र समाधान कराया जाय जिससे यात्रियों को कठिनाई से मुक्ति मिल सके। इस मौके पर संगठन के जिला संयोजक घनश्याम गोस्वामी, ब्लाक अध्यक्ष सूर्यभान सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रामदेव सिंह, अशोक वर्मा, रज्जब अली, रियाज़, शकील, ज़मीर अहमद, कमाल अहमद, वसीम अहमद, डिप्टी सिंह, समरुनिशा, फकरुनिशा, मनोहर लाल दूबे, वेदप्रकाश पाण्डेय, जगन्नाथ, सत्य प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read