जल जीवन मिशन के तहत बनकटी गांव की बदली तस्वीर: डीएम
एफ0टी0के0 प्रशिक्षण लेकर इस गांव की बेटियां व महिलाएं बन रही है आत्मनिर्भर
एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया है कि जनपद के नेपाल सीमा से लगे विकास खण्ड सिरसिया के अन्तर्गत ग्राम बनकटी की तस्वीर को जल जीवन मिशन ने बदल दिया है। थारू जनजाति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ते हुए जल जीवन मिशन के तहत उनके भविष्य को संवारने का काम किया जा रहा है।
नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की हर घर जल योजना से थारू जनजाति की किस्मत बदल रही है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना से एक ओर समुदाय के लोगों को स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होने बताया कि जल जीवन मिशन भारत के आखिरी गांव तक विकास की मशाल को जलाने का कार्य कर रहा है। दूषित पानी जलजनित बीमारियों और जल संकट से ग्रस्त जनपद के बनकटी गांव की छवि अब तेजी से बेहतर हो रही है। जल जीवन मिशन के तहत इस जनजाति तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। दूषित पानी पीने से ये जनजाति प्रतिदिन संक्रमण का शिकार हो जाती थी। पर मिशन के तहत अब फील्ड टेस्ट कीट के जरिये जल की गुणवत्ता जांचने का कार्य होने से संक्रमण की दर अब कम हुई है।
वहीं दूसरी ओर एफटीके प्रशिक्षण से बेटियों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। जनपद की ग्राम पंचायत बनकटी गांव में 765 थारू जनजाति निवास करती है। जहां कुल 116 हाउस होल्ड है। ’’आत्मनिर्भरता की लिखी जा रही नई इबारत’’ गांव की थारू महिलाएं व बेटियां एफ0टी0के0 प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़कर आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत लिख रही है। थारू महिलाएं जल जीवन मिशन के जरिये दूसरों को भी जागरूक करने का कार्य कर रही है।
वर्ष-2017 में जहां थारू जनजाति की महिलाएं व बेटियां घर की चौखट तक सीमित थी, पर जल जीवन मिशन ने थारू जनजाति की महिलाओं की जिन्दगी में आशा की नई किरण बिखेर रही है। अब जल जीवन मिशन से थारू महिलाएं व किशोरियां हर दिन क्षेत्र में जल परीक्षण कर जल की जांच कर रही है, आर्सेनिक, फ्लोराइड और आयरन की अधिक मात्रा से जूझ रहे श्रावस्ती में महिलाओं को दिये गये एफ0टी0के0 प्रशिक्षण द्वारा जल की गुणवत्ता की जांच होने से दूषित जल की समस्या का निदान हुआ है, तो वहीं इन महिलाओं द्वारा जल स्त्रोतों पर पहुंचकर जल गुणवत्ता के 12 मानकों की जांच की जा रही है। मिशन के तहत ये महिलाएं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समुदाय के लोगों को जागरूक करने के साथ उनको प्रेरित भी कर रही है।
जिलाधिकारी ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा 21 अक्टूबर, 2022 को जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत ’’जल जीवन सर्वेक्षण-2023’’ का शुभारम्भ किया गया था। जिसमें भारत के सभी जनपदों में प्रतिस्पर्धा बनाये रखने के लिए मासिक एवं त्रैमासिक रैंकिंग जारी की जाती है। रैंकिंग हेतु कई पैरामीटर तय किये गये है, जैसे घरेलु गृह संयोजन, वाटर क्वालिटी एवं संस्थागत व्यवस्था आदि शामिल है। उन्होने बताया है कि जनपद श्रावस्ती के लिए यह गर्व की बात है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन एवं उनकी प्रेरणा से आकांक्षी श्रेणी में (0-25 प्रतिशत) में जनपद श्रावस्ती पूरे भारत में माह जनवरी में ’’सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले’’ (Best performy district category ) में प्रथम स्थान पर रहा है तथा ’’सबसे तेजी से बढ़ने वाले जिले’’(Fastest Moving District Category) में द्वितीय स्थान पर रहा है।
इसके अतिरिक्त त्रैमासिक रैंकिंग में अक्टूबर, 2022 से दिसम्बर, 2022 के रैंकिंग में जनपद श्रावस्ती ’’आकांक्षी प्रदर्शन करने वाले जिले’’ ( Aspirational-Aspirant Category ) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत लगे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियेां को बधाई देते हुए निर्देशित किया है कि वे अपनी व्यक्तिगत रूचि लेकर जल जीवन मिशन कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाये, ताकि इस जनपद का ग्राफ और बढ़ाया जा सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









