काशी तमिल संगमम में पहुंचे टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन चंद्रशेखरन
बोले— यहां आकर खुश हूं
जितेंद्र सिंह चौधरी
वाराणसी। टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बुधवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एम्फीथियेटर ग्राउंड में आयोजित काशी तमिल संगमम मे पहुंचे। कुलपति प्रोफेसर सुधीर जैन ने अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। पूर्व चेयरमैन ने आयोजित स्थल पर लगे स्टाल का अवलोकन किया। वहीं आयोजन की प्रशंसा की तथा इसके बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने पहल को सराहा कहा कि यहां आकर काफी खुश हूं।
काशी तमिल संगमम में आना मेरे लिए काफी खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में काशी वह तमिलनाडु के हजारों वर्ष पुराने संबंधों का अद्भुत प्रदर्शन है। यहां दोनों संस्कृतियों की साहित्य कला सांस्कृतिक खानपान का प्रदर्शन किया गया है। यह एक शानदार पहल है इसमें तमिलनाडु एवं उत्तर भारत के संबंधों को मजबूती मिलेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











