HomeVaranasiखुली जीप से गोदौलिया चौराहे पर घूमे अजय देवगन

खुली जीप से गोदौलिया चौराहे पर घूमे अजय देवगन

खुली जीप से गोदौलिया चौराहे पर घूमे अजय देवगन

सेल्फी लेने को प्रशंसक रहे परेशान
आशुतोष मिश्रा
वाराणसी। काशी में इन दिनों बॉलीवुड के पसंदीदा जगह में एक बनती जा रही है जिसके कारण अब ज्यादातर फिल्मों में काशी का सीन जरूर देखने का मिल रहा है। बुधवार की सुबह अचानक काशी के हृदय स्थल कहे जाने वाले गोदौलिया चौराहे पर लाइट कैमरा और एक्शन की आवाज गूजने लगी। चारों ओर से ट्रैफिक रोक दिया गया था। किसी को निकलने की जल्दी भी ना थी, इसका कारण मात्र यह था कि अजय देवगन अपनी फिल्म भोला की शूटिंग कर रहे थे।

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन जैसे ही गोदौलिया पहुंचे उसके पहले उनके प्रशंसक शूटिंग स्थल पहुंचकर बस एक सेल्फी के लिए जद्दोजहद करते रहे। अजय देवगन की शूटिंग के लिए पुलिस टीम और अजय देवगन के सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उधर पुलिस ने गिरजाघर से गोदौलिया बांस फाटक से गोदौलिया और जंगमबाड़ी से गोदौलिया की ओर जनता को रोके हुए थे जिसके बाद शूटिंग पूरी हो सकी। बता दें पिछले 15 दिनों में अजय देवगन अपनी फिल्म भोला की शूटिंग के लिए तीसरी बार काशी में देखे गए हैं।

अभी कई स्थलों पर उनकी शूटिंग शेष है। फिल्म यूनिट से जुड़े सूत्र बताते हैं कि दशाश्वमेध घाट के आरती स्थल गंगा घाटों रामनगर किला सहित कई स्थल पर शूटिंग होना अभी प्रस्तावित है। आज अपने पहले सीन में अजय देवगन ने भरी जीप से गोदौलिया चौराहे का दो चक्कर लगाया और एक पुलिस वाले को चालान काटता हुआ देखकर वह चले गए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read