Homeरायबरेलीअफवाहों के चलते बाजार में दिखा भय का माहौल

अफवाहों के चलते बाजार में दिखा भय का माहौल

अफवाहों के चलते बाजार में दिखा भय का माहौल

सचिन चौरसिया
ऊंचाहार, रायबरेली। मामला ऊंचाहार का है, जहां पर टैक्स चोरी के अफवाहों के बाजार में मंगलवार को क्षेत्र के कस्बे समेत समस्त दुकानदारो ने इनकम टैक्स के छापे की सूचना पाकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया था और अपनी दुकानों का शटर गिराकर दुकान बंद कर भाग खड़े हुए थे। इस दौरान पूरे दिन व्यापारियों ने दुकान बंद कर रखा था। तो वही दूसरे दिन भी बुधवार को इनकम टैक्स के छापे के डर की सूचना पर कुछ दुकानदार शटर बंद कर रखे थे। तो वही कुछ दुकानदार शटर को थोड़ा उठाकर व्यापार कर रहे।

जिस पर कोतवाली रोड स्थित चौरसिया मार्केट सुभाष कुमार ने बताया कि इनकम टैक्स के छापा की सूचना हम सभी अपनी दुकान बंद रखे है। तो वही कही न कही दुकानदारों को डर इस बात का जरूर है कि यदि इनकम टैक्स की जांच होती है तो सभी दुकानदार को जीएसटी व कैशमेमो पर बिल न कटने का डर है। इस बात के डर से परेशान होकर दुकान पर ताला लगा रखा है।

वही एक तरह से देखा जाए कि अफवाह ही सही पर कही न कही व्यापारी द्वारा टैक्स चोरी कर सरकार को चूना लगाने का काम कर रहे है। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि अफवाहों के इस बाजार में आखिर कब तक व्यापारी दुकान बंद रखते है। ऐसे में देखना यह है कि विभाग इस बात से संजीदा होता है या फिर यूं कह लिया जाए क्या पहले की तरह फिर से इनकम टैक्स की चोरी से सरकार को चूना लगाने का काम जारी रहेगा या फिर पहले की तरह बाजार रौनक लाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read