अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की हुई चर्चा

राजेश चौबे
बक्सर (बिहार)। प्रधान चुनाव कार्यालय में विधि प्रकोष्ठ भाजपा द्वारा अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमन श्रीवास्तव एवं संचालन राकेश चन्द्र ओझा व हामिद रजा ने संयुक्त रूप से किया। अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जाले विधानसभा के विधायक सह पूर्व श्रम संसाधन विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बिहार सरकार जीवेश मिश्रा, मुख्य अतिथि विधायिका कुसुम देवी, विधायक पप्पू पाण्डेय, विधि प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश संयोजक विन्ध्याचल राय और पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जीवेश मिश्रा ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता में आकर देश का नेतृत्व करना शुरू किया तब से देश का विकास सभी क्षेत्रों में तेजी से हो रहा है। 2014 लोकसभा चुनाव के बाद भारत के प्रधानमंत्री ने लोकसभा में पहले भाषण में कहा था कि यह सरकार गरीबों को समर्पित है। उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए जन धन खाता बैंकों में खुलवाने का कार्य किया जिसका लाभ लोगों को उपलब्ध हो रहा है।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी चंदन कुमार, क्षेत्रीय प्रभारी कमलेश दत्त पांडेय, प्रभुनाथ सिंह, अरविंद चौबे, शशिकांत राय, अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी पांडेय, सरोज उपाध्याय, कृपाशंकर राय, विनीत वर्मा, प्रमिला पाठक, सुरेन्द्र यादव, मनोज श्रीवास्तव, मार्कण्डेय पाठक, अशोक सिन्हा, भरत सिंह, विनोद सिंह, सुशील पाठक, अजय तिवारी, राजीव भगत सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















