Homeनुआंवहिन्दुओं का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देने की फिराक में कांग्रेस: गिरिराज

हिन्दुओं का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देने की फिराक में कांग्रेस: गिरिराज

हिन्दुओं का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देने की फिराक में कांग्रेस: गिरिराज

400 पार जीतने पर संविधान होगा मजबूत और गरीबों को मिलेगा हक
अनिता पाण्डेय
नुआंव। कांग्रेस हिंदुओं का आरक्षण छीनकर मुसलमान को देने की फिराक में है। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रामगढ़ विधानसभा के चंडेश गांव में बीजेपी प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में सभा को संबोधित करने के दौरान कही। उन्होंने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि 1947 में अगर कांग्रेस सारे मुसलमानों को पाकिस्तान भेज देती तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। आज देश में लगातार हिंदुओं की आबादी घट रही है और मुसलमानों की बढ़ रही है। लव जिहाद और लैंड जिहाद के मामले चल रहे हैं जिसके कारण अपने ही देश में हिंदू भाइयों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने इशारों में इंडी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि उन पर विश्वास करने से धन और धर्म दोनों की हानी होगी। रंगा—बिल्ला की बात पर मत जाएं। उन्होंने कहा कि 400 पार सीट जीतने पर संविधान को इतना मजबूत किया जायेगा कि इससे गरीबों को हक मिलेगा। सभी अधूरे कार्य पूरा होंगे। विपक्ष का खाता भी नहीं खुलने वाला है। 4 जून को लालू जी को कंधा लगाने वाले 4 लोग भी नहीं मिलेंगे।
इस अवसर पर रामगढ़ के पूर्व विधायक अशोक सिंह, चंडेश पंचायत के मुखिया जय प्रकाश राय, राम ऋषि राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष नुआंव श्रीराम राय, जिला उपाध्यक्ष बबलू राय, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह, पीयूष चौबे, रामसहाय राम, पंचायत अध्यक्ष रविशंकर राय, पंचायत प्रभारी गुड्डू राय, पूर्व प्रमुख धनंजय राय उर्फ सोनू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read