Homeबक्सरआनन्द मिश्रा को बड़ा झटका, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप की भाजपा में...

आनन्द मिश्रा को बड़ा झटका, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप की भाजपा में फिर से हुई वापसी

आनन्द मिश्रा को बड़ा झटका, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप की भाजपा में फिर से हुई वापसी

करेंगे अब मिथिलेश तिवारी की मदद
राजेश चौबे
बक्सर। हाल ही में निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को समर्थन देने वाले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की घर वापसी हो गयी हैं। बता दें कि पटना में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रविवार को ही राणा प्रताप को फिर से भाजपा में शामिल कराया जिसकी औपचारिक सूचना सोमवार को प्रदेश के मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने राणा प्रताप को पार्टी में शामिल करने संबधी पत्र को जारी किया है। पत्र में साफ तौर पर कहा गया कि वह बक्सर लोकसभा के प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के लिए कार्य करे। ज्ञात हो कि यह वहीं राणा प्रताप सिंह हैं जो केन्द्रीय मंत्री सह बक्सर के निवर्तमान सांसद अश्विनी चौबे के खिलाफ थे। इस वजह से पार्टी द्वारा उन्हें 6 सालों के लिए निकाल दिया गया था। उन्होंने हाल ही में महर्षि विश्वामित्र मोर्चा के बैनर तले निर्दलीय प्रत्याशी आनंद मिश्रा को समर्थन देने का ऐलान करते हुए उनके साथ वोट मांगने गांव गांव घूम रहे थे। पार्टी के लोगों द्वारा अंततः समझाकर घर वापसी करा दी गयी है। आशा की जा रही है कि एक और भाजपा नेत्री जो पूर्व जिलाध्यक्ष रही है और आनंद मिश्रा के साथ है। शायद पार्टी उन्हें भी घर वापसी कराने में सफल हो जाय। पूर्व जिलाध्यक्ष के घर वापसी से निर्दलीय उम्मीदवार कितना प्रभावित होंगे, यह तो वक्त ही बतायेगा लेकिन अभी भाजपा खेमे खुशी है।
वहीं दूसरी ओर लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही है। लोग अपने अपने हिसाब से भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार के लाभ और हानि की व्याख्या करने मे लगे हैं। वहीं मंगलवार को चुनाव कार्यालय में अपराह्न 2 बजे एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह को फूल माला व अंगवस्त्र से सम्मानित किया। राणा प्रताप सिंह ने कहा कि अपने परिवार के साथ मिलने पर सुखद अनुभव होता है। परिवार में शांति एवं एकजुटता होने पर मंजिल को पाना आसान हो जाता है जिसका परिणाम आज देश दुनिया के सामने है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के हौंसले को बुलंद करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता कई चुनौतियों का सामना करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करते हैं। अच्छे कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी ने यह मुकाम हासिल की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया की पहले की तरह कार्यकर्ताओं के साथ कंधा से कंधा मिलकर वह पार्टी को और मजबूत करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सचिदानंद भगत, पूर्व जिला महामंत्री बजरंगी तिवारी, आदित्य चौधरी, हरिशंकर गुप्ता, विनोद राय, विजय मिश्र, जितेन्द्र दुबे, विश्वामित्र सिंह, नगर अध्यक्ष अजय वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read