Homeबाराबंकीआबकारी विभाग के छापे में तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा

आबकारी विभाग के छापे में तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा

आबकारी विभाग के छापे में तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। ज़िलाधिकारी के निर्देशानुसार आबकारी अधिकारी के निर्देशन में ग्राम दुर्गापुर, जरौली और धनाई का पुरवा, मिर्चियां थाना-असन्द्रा में ईआईबी, मुख्यालय की टीम, प्रवर्तन 2 अयोध्या आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 रामसनेही घाट और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 हैदरगढ की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान 21 स्थानों पर छापें मारते हुए लगभग 40 लीटर कच्ची शराब को बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया हैं। मौके पर 450 किलो महुआ लहन को भी नष्ट किया गया। दविश के दौरान उक्त ग्राम के ग्राम वासियों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामो के बारे में जागरूक किया गया। ग्रामीणों से अपने आस पास अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन के गतिविधियों की संचालन होने के बारे में सूचना दिये जाने की अपील की गयी। तहसील रामसनेही घाट व हैदरगढ़ स्थित देशी शराब व कंपोजिट शराब दुकानों का गहन निरीक्षण किया गया है, जिसमें दुकानों में मौजूद स्टॉक पर नियमानुसार बारकोड, ढक्कन, सील, लेबल तथा टोल फ्री नम्बर, रेट लिस्ट लगे होने व पीओएस मशीन द्वारा बिक्री होने एवं सीसीटीवी कैमरों के संचालन का सत्यापन किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read