Homeबाराबंकीकिसानों को दिया गया प्रशिक्षण

किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। विकसित कृषि संकल्प अभियान के दूसरे दिन विकास खण्ड फतेहपुर के ग्राम जरखा, सिंगहा वा घेरी, विकास खण्ड सूरतगंज के बनर्की, सरसण्डा एवं पारा तथा विकास खण्ड मसौली के बड़ागांव, देवकलिया व हेतमपुर में गोष्ठियों का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि प्रत्येक विकास खण्ड में प्रशिक्षण हेतु जिलाधिकारी के स्तर से टीमें नामित की गई हैं। जिनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित किसान भाइयों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विकास खण्ड मसौली के हेतमपुर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि निदेशालय, उ.प्र. के स्तर से जनपद हेतु नामित नोडल अधिकारी संयुक्त कृषि निदेशक, गुणवत्ता नियंत्रण, उ.प्र. डा. योगेश प्रताप सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया। किसान भाइयों को मुख्य रूप से खरीफ अभियान के अन्तर्गत कृषि निवेशों की उपलब्धता, कृषि एवं सम्वर्गीय विभागों द्वारा विभिन्न योजनओं के अन्तर्गत देय सुविधाओं, परम्परागत एवं प्राकृतिक खेती, मृदा परीक्षण के अनुसार संतुलित उर्वरकों के प्रयोग, बीज शोधन एवं भूमि शोधन के साथ ही आईपीएम विधियों के माध्यम से कीटनाशकों के कम प्रयोग, फसल चक्र, मिलेट्स फसलों के उत्पादन एवं विपणन आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। यह अभियान 12 जून तक संचालित किया जायेगा। इसके अन्तर्गत जनपद की 135 न्याय पंचायतों के एक-एक गांव में किसानों को गोष्ठियों के माध्यम से कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read