बीएड की नकलविहीन परीक्षा कराने के लिये डीएम व एसपी ने दिये निर्देश

बीएड की नकलविहीन परीक्षा कराने के लिये डीएम व एसपी ने दिये निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, जालौन। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 को पूरी तरह नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक समेत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जनपद में 1 जून 2025 को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 07 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें गांधी महाविद्यालय उरई, दयानंद वैदिक कॉलेज उरई, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उरई, राजकीय इंटर कॉलेज उरई, गांधी इंटर कॉलेज उरई, सनातन धर्म इंटर कॉलेज उरई एवं सर्वोदय इंटर कॉलेज उरई शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 2997 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी पहली पाली सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षार्थी समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक प्रवेश सुनिश्चित कराया जाए। जिलाधिकारी ने किया कि परीक्षा केंद्रों में किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच अथवा अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में स्थित साइबर कैफे, फोटोस्टेट मशीनें, पीसीओ आदि परीक्षा अवधि के दौरान पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा 4 केंद्र प्रतिनिधि, 07 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 01 रिजर्व केंद्र प्रतिनिधि एवं 01 रिजर्व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक की भी नियुक्ति की गई है। परीक्षार्थियों के लिए यह भी अनिवार्य किया गया है कि वे अपने प्रवेश पत्र की तीन प्रतियों के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) योगेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी सौरभ पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित सहित सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA