स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने की मुहिम

स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने की मुहिम

जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी तहसील मुख्यालयों की सीएचसी का औचक निरीक्षण
तेजस टूडे सं.
राहुल तिवारी
अलीगढ़। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ एवं जनसामान्य के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संजीव रंजन के निर्देश पर सभी तहसील मुख्यालयों पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का संबंधित एसडीएम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई केंद्रों पर डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, ओपीडी की स्थिति, दवा वितरण, साफ-सफाई एवं मरीजों की सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल की गई। निरीक्षण में पाई गई कमियों पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए व्यवस्था में त्वरित सुधार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों को जनविश्वास का केंद्र बनाना प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सीएचसी स्तर पर मूलभूत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, समयबद्ध सेवाएं देने तथा साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी के इस निर्देश को स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की ठोस पहल के रूप में देखा जा रहा है जिससे आमजन को बेहतर उपचार और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवा मिल सके।
सीएससी इगलास के निरीक्षण में पाया गया कि संविदा चिकित्सक अनुपस्थिति हैं। औषधि स्टॉक रजिस्टर भी अद्यतन नहीं मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर में चार चिकित्सकों के सापेक्ष दो चिकित्सक अनुपस्थित मिले। परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट भी संचालित नहीं था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली में 8ः30 बजे तक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य चिकित्सक स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचे थे। औषधि भंडार कक्ष में निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की अनियमिताएं पाई गई। स्टॉक पंजिका भी अद्यतन नहीं मिली। पैथोलॉजी भी बंद पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गभाना के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य चिकित्सक निरीक्षण के दौरान नहीं मिले। सीएचसी पर एक्सरे एवं अन्य प्रकार की जांच की सुविधा नहीं है। औषधियों की आवक, प्रयोग और अवशेष का कोई समुचित रखरखाव न होने के कारण सत्यापन नहीं हो सका। एसडीएम कोल महिमा राजपूत द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोधा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी 9 बजे तक अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को चेतावनी दी कि वह समय से चिकित्सालय पहुॅच व्यवस्थाओं में सुधार लाएं और जनसामान्य को समुचित चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराएं। निर्देशित किया कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA