HomeTrendingअलीगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा, अन्तरराज्यीय वास टप्पेबाज गैंग का हुआ भंडाफोड़

अलीगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा, अन्तरराज्यीय वास टप्पेबाज गैंग का हुआ भंडाफोड़

  • अलीगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा, अन्तरराज्यीय वास टप्पेबाज गैंग का हुआ भंडाफोड़

  • सरगना समेत छह गिरफ्तार, कार—नकदी—नोट गिनने की मशीन बरामद

तेजस टूडे ब्यूरो
ममता शर्मा
अलीगढ़। पुलिस ने अंतर्राज्यीय टप्पेबाजी करने वाले वास गैंग का पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गैंग असली नोटों के बीच कागज के नकली नोटों की गड्डी लगाकर और पैसे या कीमती सामान दोगुना करने का झांसा देकर लोगों को फंसाता था। गैंग के सदस्य पहले मीठी बातों में लेकर गहने और महंगी चीजें अपने कब्जे में कर लेते थे। इसके बाद अपने ही एक साथी को नकली पुलिस वर्दी में बुलाकर अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बनाते और मौके से फरार हो जाते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गैंग का संचालन दिल्ली से किया जाता था और इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। बन्ना देवी थाना पुलिस ने क्षेत्राधिकारी द्वितीय कमलेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए बिहार, बस्ती, गोंडा और अलीगढ़ के टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक कार, नोट गिनने की मशीन, नकदी सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई और अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read