Homeअलीगढ़अलीगढ़माध्यमिक विद्यालयों की गुणवत्ता पर केंद्रित पुस्तक का हुआ विमोचन

माध्यमिक विद्यालयों की गुणवत्ता पर केंद्रित पुस्तक का हुआ विमोचन

माध्यमिक विद्यालयों की गुणवत्ता पर केंद्रित पुस्तक का हुआ विमोचन

तेजस टूडे सं.
राहुल तिवारी
इगलास, अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च के प्रोफेसर दिनेश पाण्डेय द्वारा लिखित पुस्तक डिटर्मिनेंटेस ऑफ क्वालिटी इन सेकेंडरी स्कूल का विमोचन किया गया। कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने पुस्तक का विमोचन करते हुए लेखक को बधाई दी। लेखक ने बताया कि यह पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में उल्लेखित माध्यमिक शिक्षा के महत्वपूर्ण पक्षों पर आधारित है और शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता संवर्धन के प्रयासों को दिशा देने में सहायक मानी जा रही है।कुलपति ने कहा कि ऐसे शैक्षिक लेखन से न केवल शोध को बढ़ावा मिलता है, बल्कि विद्यालयी शिक्षा प्रणाली को भी मजबूती मिलती है। यह पुस्तक शिक्षक, नीति-निर्माता और शोधकर्ताओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। पुस्तक में माध्यमिक विद्यालयों की गुणवत्ता से जुड़े प्रमुख मानकों जैसे कि भौतिक संसाधनों की उपलब्धता, शिक्षण पद्धति, शिक्षक की योग्यता, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, सामुदायिक भागीदारी तथा समेकित मूल्यांकन का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डा. दीपशिखा सक्सेना सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read