963161
कार्यक्रम के प्रारम्भ में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. अशरफ अली द्वारा मक्का, उर्द, मूंग, धान जैसी फसलों में कीट प्रबंधन पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रयोग के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान कृषकों द्वारा कई महत्वपूर्ण समस्याएं एवं सुझाव रखे गये जिनमें प्रमुख रूप से वीरेन्द्र कुमार द्वारा गांवों में जर्जर विद्युत लाइनों को बदलवाने, चौधरी नवाव सिंह पूर्व महासचिव भारतीय किसान यूनियन द्वारा मक्का एवं बाजरा का समर्थन मूल्य बढ़ाने एवं खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए मक्का, बाजरा की खरीद 01 जून से प्रारम्भ करने, मोहनलाल द्वारा निजी नलकूप उपभोक्ताओं को 1045 यूनिट से अधिक बिजली खपत पर यथोचित बिल देने की मांग, भगवती प्रसाद शर्मा द्वारा नकली बीज एवं कीटनाशकों की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी की मांग, धान की रोपाई के दौरान बिजली आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह, किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित खतौनी बंधन मुक्ति की समस्या, फसल बीमा के विकल्प एवं क्षतिपूर्ति संबंधी प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई।








