Homeअमेठीमन्दिर में मांस का टुकड़ा मिलने से ग्रामीणों में उपजा आक्रोश

मन्दिर में मांस का टुकड़ा मिलने से ग्रामीणों में उपजा आक्रोश

मन्दिर में मांस का टुकड़ा मिलने से ग्रामीणों में उपजा आक्रोश

तेजस टूडे ब्यूरो
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के शीतलागंज पुन्नपुर गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री बद्री सोनी के घर के सामने स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में मांस का टुकड़ा पड़ा मिला। यह देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मनोज मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।घटना की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अभिमन्यु उपाध्याय समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मांस के टुकड़े को निस्तारित कर दिया और दो संदिग्ध लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस मौके पर सीओ अमेठी ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगदेव सिंह को निर्देश दिया कि मंदिर से 200 मीटर की परिधि में संचालित मीट की सभी दुकानों को हटाकर चरई का पुरवा गांव के पास स्थानांतरित किया जाय। लगातार हो रही घटनाएं, पहले भी शिकायत पत्र दी गई थी।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अभिमन्यु उपाध्याय ने बताया कि प्रखंड मंत्री बद्री सोनी ने उन्हें सूचना दी कि मंदिर परिसर में तीन-चार दिनों से लगातार मांस के टुकड़े फेंके जा रहे हैं। शुक्रवार को जब पुनः ऐसा हुआ तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे। सीओ अमेठी और थानाध्यक्ष भी पहुंचे और 24 घंटे के भीतर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व भी गांव के सड़क किनारे स्थित मंदिर में इसी तरह की घटना हुई थी। उस समय संगठन की ओर से विरोध जताने पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। अब एक बार फिर ऐसी घटना हुई है। प्रखंड मंत्री बद्री सोनी इस संबंध में पहले ही लिखित शिकायत कर चुके हैं।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अभिमन्यु उपाध्याय, जिला सहमंत्री अशोक श्रीवास्तव, बजरंग दल के जिला संयोजक धर्मजीत यादव, प्रखंड अध्यक्ष राम सिंह (संग्रामपुर), प्रखंड संयोजक नीरज सिंह, उपाध्यक्ष (भादर) ललित पांडेय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read