HomeAyodhyaजिले के मेडिकल कालेज के दोनों आक्सीजन प्लाण्ट खराब

जिले के मेडिकल कालेज के दोनों आक्सीजन प्लाण्ट खराब

जिले के मेडिकल कालेज के दोनों आक्सीजन प्लाण्ट खराब

ठीक होने में एक से दो हफ्ते लगने की कही जा रही बात
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। जिले के राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज दर्शननगर में लगाए गए दोनों आक्सीजन प्लांट खराब हो गए हैं। इसकी वजह से अस्पताल में भर्ती होने वाले गंभीर मरीजों को अब आक्सीजन सिलेंडर से ही काम चलाना पड़ रहा है। अस्पताल के जिम्मेदारों की मानें तो इसे ठीक होने में भी कम से कम एक से दो हफ्ते लग सकते हैं जिसकी वजह से आक्सीजन की अधिक खपत होने के नाते कमीं का भी सामना करना पड़ सकता है।

Retired employee of DPRO office 'Ajab' again exposed 'Amazing' feat

कोरोना के दौरान मेडिकल कालेज दर्शननगर में एल-थ्री लेवल का कोरोना अस्पताल बनाया गया था। इसमें भर्ती होने वाले कई गंभीर मरीजों को आक्सीजन की समस्या से अपनी जान भी गवानी पड़ी थी। इसको लेकर पीएम केयर की तरफ से एक हजार लीटर क्षमता के दो व चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से 960 लीटर क्षमता का एक प्लांट मेडिकल कालेज दर्शन नगर में स्थापित किया गया था। प्लांट का उद्घाटन भी 7 अक्टूबर 2021 को अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने किया था। उसके बाद से वार्डों में आक्सीजन की सप्लाई लगातार होने से चिकित्सकों को मरीजों के ईलाज में काफी मदद मिलती रही लेकिन दो दिन से पीएम केयर की तरफ से लगाये गए दोनों आक्सीजन प्लान में खराबी आने से ठप हो गया है। इस बाबत पूछे जाने पर डा. अरविन्द सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कालेज ने बताया कि आक्सीजन प्लांट में खराबी आने से अब आक्सीजन सिलेंडर का सहारा लेना पड़ रहा है। इस समय अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ गयी है। मौके पर सिलेंडर की संख्या भरपूर है। प्लांट की खराबी ठीक कराने के लिए जिम्मेदारी देख रहे डा. जेपी तिवारी इंजीनियर से संपर्क बनाए हुए हैं जिसे ठीक होने में एक से दो हफ्ते का समय लग सकता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read