Homeबाराबंकीसैनिकों के लिये किया गया रक्तदान

सैनिकों के लिये किया गया रक्तदान

सैनिकों के लिये किया गया रक्तदान

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन द्वारा राष्ट्रहित में किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में जिला अस्पताल में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। यह शिविर देश की रक्षा में समर्पित वीर सैनिकों के लिए समर्पित बताया गया है। इस पुनीत कार्य में स्थानीय पत्रकारों, महिलाओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर रक्तदान किया। शिविर में कुल 20 लोगों ने पंजीकरण कराया जिनकी जांच के उपरान्त 15 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का आयोजन यूनियन के मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि देश की रक्षा करने वाले जवानों के लिए रक्तदान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। यह सिर्फ रक्तदान नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी मनीष यादव, परामर्शदाता पंकज वर्मा, हरजीत कौर, अंकित मिश्रा, राजेन्द्र यादव, राम दयाल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। उन्होंने रक्तदाताओं की जांच, पंजीकरण सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर नूर आलम, रामजी, जैसीराम आर्य, राम नारायण, सत्यवान, राजकुमार, अनूप, अजीम, रंजीत, कुमार वर्मा, हिमांशु वर्मा, भानु प्रताप सिंह, अमरीश कुमार, रामू चौधरी, रामू चौहान, विनोद प्रजापति, मुकुंदी लाल, राजेंद्र चौहान, प्रदीप चंद, राकेश रावत, संजय कुमार, सनत वर्मा, सुधाकर वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, शिवम वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read