Homeलखीमपुर खीरीअशोक स्तम्भ का किया गया शिलान्यास

अशोक स्तम्भ का किया गया शिलान्यास

अशोक स्तम्भ का किया गया शिलान्यास

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
लखीमपुर खीरी। बुद्ध जयंती पर लखीमपुर के पावर हॉउस टैक्सी स्टैंड के पास भारत के महान शासक अशोक मौर्य के स्तम्भ के निर्माण के शिलान्यास का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव जी उपस्थित रहीं। स्तम्भ के निर्माण समिति के नेतृत्व कर्ता मनमोहन मौर्य एवं पारस मौर्य ने बताया कि अशोक स्तम्भ का निर्माण जन सहयोग से कराया जा रहा है। सम्राट अशोक देश के महान शासकों में से एक है। अशोक स्तम्भ के रूप में उनकी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। कार्यक्रम का संचालन देवराज मौर्य एडवोकेट व विश्वनाथ मौर्य ने किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया जिसके बाद अशोक स्तम्भ के शिलान्यास के लिए विधायक योगेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ इरा श्रीवास्तव, जिला प्रभारी भाजपा वासुदेव मौर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, पूर्व एमएलसी आरएस कुशवाहा, विक्की अजमानी, जगदीश गुप्ता, विक्की अजमानी, मनमोहन मौर्य, विश्वनाथ मौर्य, संतोष मौर्य ने भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक जी ने कहा कि भारत बुद्ध की शिक्षा पर चलने वाला देश है। बुद्ध ने मानवता, करुणा और शांति की शिक्षा दी है। आज पूरी दुनिया उन्हें नमन करती है। विशिष्ट अतिथि इरा श्रीवास्तव ने कहा कि सम्राट अशोक ने बुद्ध धर्म को अपनाया एवं बुद्ध की शिक्षा को जन् जन तक पहुँचाने का काम किया। इसके लिए उन्होंने अशोक स्तम्भों का निर्माण पूरे भारत में कराया। लखीमपुर में मौर्य समाज के लोग स्तम्भ बनवाने की मांग कई वर्षों से कर रहे हैं। हम सबका प्रयास आज सफल होता दिखाई दे रहा है। पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है अखंड भारत के निर्माता सम्राट अशोक के बारे ज्यादा से ज्यादा लोग जाने और उनसे प्रेरणा लें।
जिला प्रभारी भाजपा ने वासुदेव प्रसाद मौर्य ने बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा दी गयी शिक्षा को आत्मसात करने को कहा गया। साथ ही कहा कि अशोक स्तम्भ देश को ऐतिहासिक गौरव प्रदान करता है। हर शहर और प्रत्येक गांव में अशोक स्तम्भ बनने चाहिए। कार्यक्रम को मनमोहन मौर्य, पारस मौर्य, कुलदीप मौर्य आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अशोक स्तम्भ हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। स्तम्भ के निर्माण के लिए हम सभी कई वर्षों से संघर्षरत है। स्तम्भ का निर्माण जन सहयोग से कराया जा रहा। सभी को आगे आकर सहयोग करना होगा।
इस अवसर पर सुरेंद्र तोलानी, अशोक अवस्थी, रामेन्द्र धुरिया, राकेश बरनवाल, चंद्र प्रकाश वर्मा, संदीप वर्मा, सुधीर शुक्ला, उमेश चौरसिया, ओम प्रकाश राजपूत, संदीप गौतम, बृज किशोर गौतम, नरेंद्र यादव, संतोष मौर्य, संतोष दुलही, प्रधान जय मौर्य, प्रफुल्ल भारती, सीताराम, कुलदीप मौर्य, विपिन, पंकज मौर्य, राम गोपाल मौर्य, दामोदर मौर्य, वीरेंद्र वर्मा, हरेराम रस्तोगी, श्रवण कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read