963181
तेजस टूडे ब्यूरो
Previous article
उन्होंने उन माँओं की सूनी आँखों में खुशियाँ भरने की कोशिश की जिन्हें उनके अपने ही अकेलेपन की सौगात देकर वृद्धाश्रम छोड़ आए थे। छावनी लाइन स्थित वृद्धाश्रम में जैसे ही केक काटा गया और गीतों की मिठास गूंजी, वहाँ बैठी कई माताओं की आँखें भर आईं। किसी को बेटे की याद आई, किसी को बहू की, किसी को उस छोटे से हाथ की जो कभी उनका आंचल खींचता था।महिला भूमिहार समाज की सदस्याओं ने न सिर्फ उन माताओं को मिठाई खिलाई और उपहार दिए, बल्कि उनके साथ बैठकर गीत गाये। उनके हाथ थामे और उन्हें यह एहसास दिलाया कि वे अकेली नहीं हैं। समाज की महिलाओं ने कहा, “माँ से बड़ा कोई रिश्ता नहीं। अगर हम इस दिन एक भी माँ के चेहरे पर मुस्कान ला पये, तो यही हमारा सच्चा मातृ दिवस है।” इस भावुक अवसर पर गिरिजा राय, कनकलता राय, डॉ. ऋचा राय, रंजना राय, अर्चना राय, प्राची राय, गायत्री राय, पूनम राय, अनु राय, राधिका राय, शिल्पी, सरिता राय सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।





