एबीआर महाविद्यालय में रक्तदान शिविर एक कुशल प्रयास: इं. नवीन
तेजस टूडे ब्यूरो
संजय तिवारी
सासाराम, रोहतास। अवधूत भगवान राम महाविद्यालय में शनिवार को माइक्रो ब्लड सेंटर द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में मेडिकल ऑफिसर डॉ. लखन लाल सिंह की देखरेख में कुल 9 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
जिसमें महाविद्यालय की शिक्षिका सुगंधा कुमारी, शिक्षक डॉ सुनील कुमार, विजय कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिंह, राजीव, ओम प्रकाश सिंह, दीपक कुमार, उपेंद्र प्रसाद एवं छात्रा खुशी कुमारी ने रक्तदान किया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में रक्तदान महादान संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह एवं संचालन भौतिक विभाग के प्रयोगशाला सहायक ओमप्रकाश सिंह ने किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. विनोद सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से रक्त देने वाले तथा रक्त प्राप्त करने वाले सभी व्यक्तियों को लाभ होता है। यह मानवता का भी प्रतीक है। रक्तदान एक जीवन रक्षक की भूमिका निभाता है। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि अर्ष नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. आलोक तिवारी ने कहा कि रक्तदान से हृदय स्वस्थ रहता है। नियमित रूप से रक्तदान करने से कैंसर होने का भी खतरा कम होता है। शरीर में कैलोरीज भी बर्न होता है। एसपी जैन कॉलेज के इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. राम प्रकाश शर्मा ने कहा कि रक्तदान जाति, पंथ, धर्म को एकजुट करता है। रक्तदान आपातकाल के समय बीमारी या दुर्घटना में रक्त की कमी को पूरा करता है। वही विशिष्ट अतिथि भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन नई दिल्ली के जिला इकाई, रोहतास के जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवीन सिन्हा ने कहा कि रक्तदान करने से रक्तदाता की स्वास्थ्य स्थिति भी बेहतर होती है। हम रक्तदान करके समाज में एक जिम्मेदार व्यक्ति की भूमिका निभाते हैं। रक्तदान शिविर तथा संगोष्ठी के संयोजक डॉ. सुनील कुमार, सदस्य डॉ. रेनू बाला तथा ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के ऊर्जावान प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह के 6 महीने के कार्यकाल में महाविद्यालय में आधारभूत संरचना का विकास एवं शैक्षणिक गतिविधियो के साथ-साथ समाज सेवा भी सुचारू रूप से संचालित हो रही है। उसी कड़ी में रक्तदान शिविर तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिससे छात्र-छात्राएं लाभान्वित होगी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि रक्त हमारे शरीर के सबसे आवश्यक तरल पदार्थ में से एक है, जो हमारे शरीर के सुचारू संचालन में मदद करता है। यदि शरीर अत्यधिक मात्रा में रक्त खो देता है तो लोगों को घातक बीमारियां हो सकती है। इसीलिए रक्तदान वास्तव में जीवन रक्षक है जो लोगों की मदद करता है। संगोष्ठी में सेवानिवृत्ति कार्यपालक अभियंता इं. भरत सिंह, एंडेवर क्लासेस के अध्यक्ष एसके सिंह, शशि रंजन, रजनीश कुमार सिंह, रश्मि राज, सुगंधा कुमारी, साधना कुमारी, मधु ज्योति, डॉ. हरेंद्र कुमार, राजीव, शशि भूषण सिंह एवं सभी शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









