HomeJaunpurJaunpur News: सृजन संस्था ने जरूरतमन्दों को दिया वस्त्र

Jaunpur News: सृजन संस्था ने जरूरतमन्दों को दिया वस्त्र

  • सृजन संस्था ने जरूरतमन्दों को दिया वस्त्र

तेजस टूडे सं.
विनोद पाल
नौपेड़वा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अन्तर्गत सृजन संस्था कैलाश चौक सुंगुलपुर (निकट सनबीम स्कूल कुल्हनामऊ) द्वारा जरुरतमंद को कपड़ा बाटा गया। इससे लगभग 75 जरूरतमंद को लाभ हुआ। बच्चों के कपडे, जूते, स्वेटर, महिलाओं के लिए साड़ी, साल, लेडीज पर्स और पुरुषों के लिए पैंट, शर्ट, जैकेट दिये गये।

इस मौके पर संस्थाध्यक्ष डॉ. संजय मिश्रा ने सक्षम लोगों से संस्था को ज्यादा से ज्यादा कपडे दान करने की अपील किया जिससे जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके। संस्था साल में दो बार इस कार्य को करती है। संस्था के मोबाइल 945337990 पर फ़ोन करके आपके पास जो भी कपडे हैं, दान कर सकते हैं। हम आपके घर से कपड़े ले लगे।

इसके पहले कार्यक्रम का शुभांरभ डॉ. संजय मिश्रा अध्यक्ष सृजन संस्था ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम का सम्बोधन डॉ. ललित कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन समन्वयक सृजन संस्था ऋषभ उपाध्याय ने किया।

इस अवसर पर सरिता जैसवार, रौशनी उपाध्याय, सरोजा यादव, सीमा मिश्रा, अनामिका सिंह, सुमन देवी, आंचल मौर्या सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

 

 

 

 

Must Read