भारद्वाज लाइब्रेरी का हुआ शुभारम्भ
तेजस टूडे ब्यूरो
संजय तिवारी
इंद्रपुरी, रोहतास। प्रखंड क्षेत्र के बड़ीहा गांव में डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय ने रविवार को भारद्वाज लाइब्रेरी का उद्घाटन फीता काटकर किया। ललित पांडेय ने विधिवत पूजा अर्चन कर सभी लोगों को मिष्ठान प्रसाद वितरण किया।
श्री पांडेय ने बताया कि इस तरह का लाइब्रेरी आसपास गांव में नहीं है। 54 छात्र छात्राएं को एक साथ बैठकर पुस्तकालय में पढ़ने की व्यवस्था है। वही छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग बैच में पढ़ने की सुविधा है। इसके अलावा हाई स्पीड इंटरनेट, पानी पीने के लिए शुद्ध आरो का जल, शौचालय, पुस्तक, मैगजीन एवं प्रतिदिन अखबार पढ़ने की सुविधा दी जाएगी। इस मौके पर प्रदीप पांडेय, दिलीप पांडेय, प्रभाकर पांडेय, संजीत गुप्ता, अरविंद पांडेय, वरुण पांडेय, शुभम भार्गव, समीर पांडेय, कौशल रमेश पांडेय, बंसी कुमार, अनीश पांडेय, रामनिवास पांडेय, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पीयूष पांडेय, आसित पांडेय समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









