शाहगंज में श्रीमद्भागवत कथा 16 दिसम्बर से
आचार्य पद्मेश जी महाराज श्री अयोध्या धाम करेंगे कथा वाचन
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में 16 दिसंबर से श्रीमद्भागवत कथा शुरू होने जा रही है। नगर के बुढ़वा बाबा मंदिर में भागवत कथा का आयोजन होगा।
आयोजक ओम प्रकाश जायसवाल और नगरवासियों की ओर से श्रीमद् भागवत कथा 16 दिसंबर दिन सोमवार से 22 दिसंबर तक होगी। कथा वाचक आचार्य पद्मेश जी महाराज ने बताया कि हिंदू धर्म में श्रीमद्भागवत कथा का महत्वपूर्ण स्थान है। 16 से 22 दिसंबर तक दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक कथा का आयोजन होगा जिसमें हजारों श्रद्धालु कथा सुनेंगे। सोमवार को ही सुबह दस बजे कलश यात्रा निकलेगी जिसमें भारी संख्या में महिलाएं भाग लेगी। साथ ही व्यास जी महाराज ने सभी धर्म प्रेमी सज्जनों के साथ माता—बहनों से इस कथा में आकर कथा का श्रवण कर पुण्य के भागी बने का आह्वान किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









