बैक टू स्कूल कैम्पेन का हुआ आयोजन
एम. अहमद
श्रावस्ती। मैरी क्रिसमस के उपलक्ष में जनपद श्रावस्ती के विकास खण्ड जमुनहा में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के सहयोग से एक्शन एड द्वारा संचालित बाल श्रम उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मलंग गांव में बैक टू स्कूल कैंपैन का आयोजन किया गया जिसमें जनपद में विकास खण्ड वार बनाए गए किशोरी समूह की किशोरियों व अभिभावकों के साथ जागरूकता बैठक किया गया। प्रोजेक्ट की जिला समन्वयक गुलिस्ता आरा द्वारा किशोरियों व उनके अभिभावकों से निम्न मुद्दों पर परिचर्चा हुई जिसमे बच्चों के नामांकन वा नियमित विद्यालय में उपस्थिति के साथ साथ उनके ठहराव पर बात किया गया व जिला समन्वयक द्वारा सभी को विस्तार से शिक्षा का महत्व के बारे में बताया गया। उसके बाद तारिक अहमद द्वारा सभी से बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी के बारे में बताया गया। किशोरियों को खो खो, कबड्डी, प्रतियोगिता कराया गया और आखिर में एक स्लोगन का नारा लगाते हुए। रोज़ स्कूल जायेंगे गांव को खुशहाल बनाएंगे कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में एक्शनएड की जिला समन्वयक गुलिस्ता आरा, तारिक अहमद, रीता, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














