विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सम्पन्न
आकाश प्रधान
खीरों, रायबरेली। स्थानीय विकास खण्ड के मेरामऊ और शिवपुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जंगबहादुर सिंह व भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवराम सिंह रहे। वहीं प्रधान व विभागी कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। देश व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि आदि के प्रमाण पत्र दिए तथा उपस्थित ग्रामवासियों को मोदी सरकार द्वारा विकास की गारंटी का आश्वासन दिया व कार्यक्रम में किसानों को किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा भारत को विकसित बनाने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता जंग बहादुर सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवराम सिंह, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष अशोक सिंह, मंडल उपाध्यक्ष शिवराज वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, मण्डल महामंत्री राजेन्द्र लोधी, विकसित भारत संकल्प यात्रा के मण्डल संयोजक गुडडू नाती, भोली, मंगेश पासवान, सुशील शुक्ल (प्रबुद्ध) गुडडू बीडीसी, मोनूअवसथी, विमल पासवान, मंडल मंत्री राजू प्रधान, अश्विन मिश्रा (राजा मिश्रा), संगीत तिवारी, सलमान चिश्ती(पत्रकार), महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता राजपूत, महिला महामंत्री सरिता गांधी सहाय, विनोद अवस्थी, राम शरण पाण्डेय सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष व विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














