बालश्रम उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन
एम. अहमद
श्रावस्ती। अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के सहयोग से एक्शन एड द्वारा संचालित बाल श्रम उन्मूलन एवम बाल विवाह के रोक थाम हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जनपद श्रावस्ती मुख्यालय भिनगा के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सभागार में किया गया। तारिक अहमद द्वारा हो रहे कार्यक्रम के बारे में बताया गया कि ये जो हमारा कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के सहयोग से एक्शनएड द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ये है कि जनपद को बालश्रम उन्मूलन एवम बाल विवाह मुक्त कर समाज में बदलाव लाना है। श्रावस्ती को बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी मुक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि ये अभी ये कार्यक्रम जनपद श्रावस्ती के विकास खंड जमुनहा के 10 ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है जहां प्रत्येक गावों का बेस लाइन सर्व कर गरीब परिवारों व बाल श्रमिकों का चिन्हांकन किया जा रहा है। साथ ही तारिक अहमद द्वारा बताया गया कि हम गावों के ऐसे परिवारों को चिन्हित कर रहे है जो हासिए पर है। जो अभी तक सामाजिक सुरक्षा योजना से वंचित है जिनको सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है हमारे संस्था का उद्देश्य है कि हर मजदूर पंजीकृत हो। हर वृद्ध और विधवा व दिव्यांग पंजीकृत हो जिससे उन सभी लोगों को सरकारी योजना का लाभ आसानी से मिल सके। साथ ही किसी भी घर का कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न हो। सभी बच्चों को मुख्य धारा में लाना ही एक्शनएड व अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन उद्देश्य है। कार्यक्रम में देहात संस्था के जिला समन्वयक यूसुफ जी एक्शनएड से तारिक अहमद, क्लस्टर कोर्डिनेटर रीता, प्रदीप तिवारी, दिनेश कुमार, वीरेंद्र कुमार के साथ सभी 10 ग्राम पंचायतों के प्रेरक तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














