तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में विश्व रक्तदाता दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ जहां उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन रक्तदान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिये मनाया जाता है। रक्तदान एक बहुत ही नेक काम है। रक्तदान करने से न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। रक्तदान करने से आपके शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहता है। रक्तदान को सबसे बड़ा दान माना जाता है, इस दिन लोगों को रक्तदान करने के लिये प्रोत्साहित किया जाता है। अस्पतालों को लोगो की जान बचाने के लिये ब्लड की जरूरत होती है, क्योंकि कई लोग ब्लड की कमी से अपनी जान गवा देते हैं। रक्तदान से स्वस्थ्य समाज का निर्माण होता है। इस दिन को मनाने के माध्यम से रक्तदाताओं का सम्मान किया जाता है।
श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति जो स्वस्थ है और अपना रक्तदान कर सकता है, उसको रक्तदान करना चाहिये जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व समाजसेवी व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया गया व दूसरे लोगों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डॉ0 अवधेश यादव मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ0 डी0के0 श्रीवास्तव अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ0 वी0पी0 सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, राजेश कुशवाहा चिकित्सक, भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी अन्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।