अग्रसेन कालेज में घटती छात्राओं की संख्या व आय पर 16 शिक्षकों का निष्कासन जरूरी: दीपक अग्रवाल

अग्रसेन कालेज में घटती छात्राओं की संख्या व आय पर 16 शिक्षकों का निष्कासन जरूरी: दीपक अग्रवाल

तेजस टूडे सं.
अतुल राय
वाराणसी। अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में छात्राओं की घटती संख्या, विद्यालय की आय में कमी, शिक्षकों का मानक के अनुरूप ना होने पर विद्यालय प्रबन्धन द्वारा 16 शिक्षकों, 9 तृतीय श्रेणी कर्मचारियों और 4 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कार्यमुक्त करना जरूरी हो गया है। उक्त बातें अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने शनिवार को अग्रसेन पीजी कालेज बुलानाला परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने बताया कि कार्यमुक्त किये गये सभी कर्मचारियों को बाइ हैण्ड व रजिस्टर्ड नोटिस भेजा जा चुका है जिसमें नोटिस न लेने पर अधिकांश लोगों के नोटिस वापस आ चुके हैं। वार्ता में उपस्थित प्रबन्धक मधु अग्रवाल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से विद्यालय में दाखिला लेने वाले छात्राओं की संख्या काफी हद तक घट चुकी है जिससे विद्यालय की आय‌ में काफी हद तक घटोतरी होने से वेतन वितरण करना भी मुश्किल हो गया है, इसलिए जिन कर्मचारियों की योग्यता मानक के अनुरूप नहीं है जो अनानुमोदित हैं जिनकी नियुक्ति स्थायी शिक्षक के कार्यभार ग्रहण करने तक के लिए की गयी है जिनकी बायोमेट्रिक उपस्थिति अत्यधिक कम है, शिक्षक पीएचडी नहीं हैं जो कर्मचारी कम्प्यूटर ज्ञानविहीन है। ऐसे लोगों को कार्यमुक्त कर दिया गया है।
प्राचार्य मिथिलेश सिंह ने कहा कि विद्यालय की आय का घटना एवं संख्या में कमी होना चिन्ता का विषय हो गया है। ऐसी सूरत में विद्यालय प्रबंधन को यह कदम उठाना मजबूरी है। पत्रकार वार्ता के दौरान अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के साथ प्रबन्धक मधु अग्रवाल, प्राचार्य मिथिलेश सिंह, सीए गौरव अग्रवाल, सीए नारायण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA