HomeFirozabadसरकारी नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी का खुलासा

सरकारी नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी का खुलासा

सरकारी नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी का खुलासा

पुलिस ने 3 शातिरों को किया गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। मक्खनपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है जहां उत्तर प्रदेश पुलिस और एलटी ग्रेड शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों युवाओं से लाखों रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो लंबे समय से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे।

——इनसेट——
फर्जी विज्ञापन एवं नियुक्ति पत्रों से करते थे ठगी
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल गंगादत्त, मीरा देवी और विजेन्द्र उर्फ निक्कू ने बेरोजगार युवाओं को झांसा दिया कि वे उन्हें सरकारी विभागों में नौकरी लगवा सकते हैं। आरोपियों ने कई लोगों से संपर्क कर उन्हें फर्जी विज्ञापन, नकली कॉल लेटर और बनावटी नियुक्ति पत्र दिखाकर ठोस भरोसा दिलाया और उनसे मोटी रकम ऐंठ ली। इस गिरोह ने 24 से अधिक अभ्यर्थियों से ठगी की। इनमें केवल आवेदक ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और विद्यालयों के शिक्षक तक शामिल थे जिनसे अच्छी-खासी रकम वसूली गई।

——इनसेट——
जान-पहचान के जरिये की शुरुआत
पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब ग्राम अरमराजट्ट निवासी राकेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई। राकेश का संपर्क सबसे पहले मीरा देवी से हुआ जिसने उसे गंगादत्त से मिलवाया। मीरा देवी ने दावा किया कि गंगादत्त कई बच्चों को पुलिस और शिक्षा विभाग जैसी सरकारी सेवाओं में भर्ती करवा चुका है। इस भरोसे में आकर राकेश ने अन्य लोगों से पैसे इकट्ठा कर गंगादत्त के बैंक खाते में भेज दिये

——इनसेट——
नियुक्ति पत्र एवं कॉल लेटर तैयार करता था जनसेवा केन्द्र संचालक
गिरफ्तार तीसरा आरोपी विजेन्द्र उर्फ निक्कू का जनसेवा केंद्र है जहां वह गंगादत्त के निर्देश पर नकली नियुक्ति पत्र और फर्जी ट्रेनिंग कॉल लेटर टाइप और प्रिंट करता था। इन दस्तावेजों को असली बताकर अभ्यर्थियों को थमा दिया जाता था जिससे वे पूरी तरह ठगी के जाल में फंस जाते।

——इनसेट——
गिरफ्तारी एवं आगे की कार्यवाही
पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों को भी पकड़ा जा सके।

——इनसेट——
बेरोजगार युवाओं को मिला धोखा
यह मामला फिरोजाबाद जैसे शहर में बेरोजगारी का कितना बड़ा बाजार बन चुका है, इसका उदाहरण है। जहां सरकारी नौकरी के सपने दिखाकर बेरोजगार युवाओं और उनके परिवारों को ठगने का काम किया जा रहा है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई हो ताकि युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read