अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो
मनीष चौधरी
फिरोज़ाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र के एफएच मेडिकल कॉलेज के सामने का है। जहां पर एक ऑटो में दो युवक सवार थे, तभी ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिसकी वजह से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक युवक के मामूली रूप से चोट आई है जबकि दूसरा बिल्कुल ठीक है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एफएच मेडिकल कॉलेज भिजवाया तो वही ऑटो से एक शराब की बोतल भी मिली है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है ऑटो में सवार दोनों युवक शराब पी रहे थे। हालांकि पुलिस ने ऑटो को भी एफएच चौकी पर खड़ा करा दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















