Homeआजमगढ़मूसलाधार बारिश ने सड़कों पर बनी नालियों की खोल दी पोल

मूसलाधार बारिश ने सड़कों पर बनी नालियों की खोल दी पोल

मूसलाधार बारिश ने सड़कों पर बनी नालियों की खोल दी पोल

जलजमाव की स्थिति से लोग रहे परेशान
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। मूसलाधार बारिश के दस्तक देते ही जहां लोगों को राहत मिली वहीं जनपद आजमगढ़ में बारिश से नगर पालिका प्रशासन की पोल खुल गयी, जहाँ नाले से लेकर नालिया जाम हो गयी जिले के नगर पालिका प्रशासन के लाख दावे के बावजूद जल जमाव की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ नगरपालिका प्रशासन का दावा खोखला साबित हुआ जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है झमाझम बारिश के दौरान शहर के सभी नाले,नालियां पानी से लबालब हो गए। शहर के वार्ड नंबर 14 अराजीबाग, पांडेय बाजार, हीरापट्टी, ब्रह्मस्थान व पहाड़पुर के सामने नालों की स्थिति देखने लायक थीं, यहां के नाले पूरी तरह से पानी से भर गए और सड़कों पर दो फुट से ज्यादा पानी जमा हो गया नालों से निकल रहा दुर्गंध युक्त कचरा सड़क पर आ गया।

इसकी वजह से लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। हालात यह है कि नगरपालिका परिषद ने नाले की सफाई की थी जिसका कचड़ा सड़क पर पड़ा था, बारिश होते ही कचरे फिर से नालों में जहां चले गए वहीं सड़कों पर कचरे ही कचरे नजर आ रहे थे। कुल मिलाकर नालों की स्थिति बदतर हो गयी है। हरिओध नगर कॉलोनी से सीधे शिब्ली की ओर जाने वाले रास्ते में फातिमा स्कूल के सामने तो स्थिति बद से बदतर हो गई सड़क और नाली नाले सब बराबर हो गए थे। स्कूल की छुट्टी हुई कई बच्चे नाले में गिरे तो राहगीर भी साइकिल व स्कूटी समेत उसी में गिर गए जिनको बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। आजमगढ़ जिले के शहर क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। जहाँ बारिश के चलते कई मोहल्ले बाढ़ से ग्रसित और परेशान हो गये हैं। तीन से चार विद्यालय ऐसे हैं जहां बच्चे और बच्चियां पढ़ने जाते हैं वहीं बरसात के मौसम में शिक्षा से भी वंचित होना पड़ता है। लेकिन आज तक इसकी सुध-बुध न हीं नगर पालिका ने ली और न ही जनप्रतिनिधि ने लिया।

आराजीबाग इलाके में 20 वर्षों से नाला पतला और सकरा है, जिसकी शिकायत कई बार की गई और प्रशासन द्वारा आश्वासन पर आश्वासन ही मिला लेकिन अभी तक बन नहीं पाया जिसके कारण हाल यह है कि 15 मिनट के बारिश में ही सड़क पानी से लबालब हो जाती है। आश्वासन के भरोसे मामला टला जा रहा है। शहर कई जगह की टूटी नालियां, सड़कों पर फैला पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता में जिले की रैंकिग सुधारने का दावा किया जा रहा है। शहर के कई मोहल्लों में नालियां टूटी होने के कारण तस्वीर बदरंग है। लोगों को होने वाली परेशानी के प्रति नगर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है। इसकी बानगी आपको अराजीबाग और पहाड़पुर मोहल्ले में देखने को मिलेगी। दोनों मोहल्ले में नालियां टूटी व खराब हैं और सफाई न होने के कारण जाम पड़ी है। शहर की आबादी करीब ढ़ाई लाख की है। इतनी आबादी के लिए नगर पालिका प्रशासन बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। शहर की सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की व्यवस्था न होना बताया जा रहा है। यहां के रहने वाले नगर पालिका को पूरी तरह से कोस रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read