Homeश्रावस्तीएएसपी ने परेड का किया निरीक्षण

एएसपी ने परेड का किया निरीक्षण

एएसपी ने परेड का किया निरीक्षण

एम अहमद
श्रावस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण यादव ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड को दौड़ लगवाई गई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई। परेड में उपस्थित कर्मचारियों से एक-एक कर ड्रिल कराई गई सभी कर्मचारियों को ड्रिल कमांड सीखने के लिए बताया गया। ड्यूटी के दौरान समस्त कर्मचारी बावर्दी दुरुस्त रहकर अपनी ड्यूटी कर्तव्य निष्ठा के साथ जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस लाइन में परेड के दौरान आरमोर्र द्वारा पुलिसकर्मियों को इंसास राइफल, कार्बाइन व स्मॉल आर्म्स की हैंडलिंग का प्रशिक्षण दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला भोजनालय पहुंचकर भोजन बना रहे कर्मचारियों से कुशल क्षेम जाना तथा भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया। सभी को मानक के अनुसार पौष्टिक भोजन बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आरक्षी बैरक तथा पुलिस लाइन आवास के आस-पास साफ-सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, डीसीआर शाखा, मालखाना स्टोर, जिम हॉल, बैडमिंटन कोर्ट आदि का निरीक्षण किया। आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों को चेक किया तथा गार्द/सुरक्षा ड्यूटी के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। इस दौरान प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक चौथीराम यादव मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read