Homeश्रावस्तीएसपी ने व्यापारियों संग की मासिक गोष्ठी

एसपी ने व्यापारियों संग की मासिक गोष्ठी

एसपी ने व्यापारियों संग की मासिक गोष्ठी

एम अहमद
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण यादव की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में व्यापारियों के समुचित सुरक्षा व्यवस्था एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में आये व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। व्यापारियों द्वारा कस्बा तथा बैंकों के आस-पास लगने वाले जाम/अतिक्रमण व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बताया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यपारियों को पुलिस विभाग द्वारा पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

साथ ही सर्राफा व्यापारी/पेट्रोल पंप/गैस एजेंसी/भट्ठा मालिको निर्देशित किया गया कि आप लोग अपने माध्यम से जो गार्ड/चौकीदार रखतें हैं, उनका पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य करा लें।
आपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत गोष्ठी में मौजूद क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार ने सर्राफा व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही अन्य प्रतिष्ठान के मालिकों को बताया कि बाजारों/दुकानों में काफी भीड़-भाड़ होती है, इसलिए सभी लोग सीसीटीवी अवश्य लगवा ले तथा जो लोग पहले से लगवा रखे हैं तथा वह किसी कारणवश कार्य ना कर रहे हो तो उनकी मरम्मत करवा ले, दुकानों पर अनावश्यक भीड़ एकत्र ना करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें या यूपी 112 डायल करें।

यह भी बताया गया जिन व्यापारी बंधुओं के पास फायर सुरक्षा उपकरण मौजूद है तथा अकार्यशील है, उनको सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल कार्यशील करा लें तथा उपस्थित स्टाफ को फायर उपकरण चलाने का प्रशिक्षण जरूर दिलवाये जिससे अग्निकांड की घटना को टाला जा सके।
अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी व्यापारी बंधुओं को साइबर अपराध के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए जागरूक किया।

साथ ही बताया कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें, किसी को अपना बैंक डिटेल, ओटीपी न करें। यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड हो जाता है तो तत्काल 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही साथ नजदीकी पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज करा सकतें है। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी संजय जायसवाल, प्रभारी यातायात, सभी थानों से आए हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षकगण व घनश्याम रस्तोगी, सूफी सगीर अहमद, अरविंद गुप्ता, मोहम्मद आलमगीर सहित काफी संख्या में व्यापारी बंधुओं के अलावाअन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read