Homeशामलीअसंतुलित होकर बाइक फिसली, युवक घायल

असंतुलित होकर बाइक फिसली, युवक घायल

असंतुलित होकर बाइक फिसली, युवक घायल

आरिफ चौधरी
कांधला, शामली। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव आल्दी के निकट बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। बाइक के फिसलने से बाइक सवार युवक और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कस्बे के इदरीश बैग बिहार कॉलोनी निवासी तालिब सोमवार की शाम को कस्बा निवासी महिला शबनम और नसीमा के साथ बाइक पर सवार होकर कैराना से वापस कस्बे में आ रहे था। जैसे ही बाइक सवार युवक क्षेत्र के गांव आल्दी बस स्टैंड के निकट पहुंचा तो बाईक संतुलित हो गई और फिसल गई। बाइक के असंतुलित होकर फिसलने से युवक और दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने तीनों घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलो को छुट्टी दे दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read