Homeश्रावस्तीमुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण लेने के लिये करे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण लेने के लिये करे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण लेने के लिये करे ऑनलाइन आवेदन

एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा के निर्देशानुसार उपायुक्त उद्योग ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के इकाइयों के स्थापनार्थ एवं क्रियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 में विनिर्माण क्षेत्र में अधिकतम 25 लाख रुपये एवं सेवा क्षेत्र की इकाई स्थापित करने के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये का ऋण प्राप्त करने के लिये इच्छुक आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन स्वयं अथवा जनसेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार पर 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात प्रिन्ट आवेदन पत्र के साथ प्रयुक्त अभिलेखों की हार्ड कापी कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्रमें जमा करना होगा।

इस योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18-40 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता न्यूनतम हाईस्कूल उत्तीर्ण होना चाहिए। पूर्व में लाभार्थीपरक किसी अन्य योजना अथवा इस योजना में अनुदान प्राप्त न किया गया हो। योजनान्तर्गत सामान्य जाति के लिये स्वयं का अंशदान परियोजना लागत का 10 प्रतिशत तथा अन्य पिछड़ा वर्ग, अनु0जा0, अनु0 जनजाति, महिला, दिव्यांग के लिये स्वयं का अंशदान परियोजना का 5 प्रतिशत लगाना होगा। शेष धनराशि बैंक द्वारा वित्तपोषित होगा तथा मुख्यमंत्री योजनान्तर्गत एंव एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत 25 प्रतिशत् अनुदान देय होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिये सहायक प्रबन्धक मनीष वर्मा मोबाइल नम्बर 9651839243, सहायक आयुक्त उद्योग अरबिन्द भास्कर मो0 नम्बर 8127899688 एवं सहायक आयुक्त उद्योग जे0एन0 यादव मोबाइल नम्बर 9452080272 जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र से सम्पर्क किया जा सकता है।

आवेदकों को ऑनलाइन करते समय निम्न कागजात पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। पोर्टल पर अपलोड होने वाले आवश्यक दस्तावेज क्रमशः पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट/परियोजना समरी, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, कार्य अनुभव प्रमाण पत्र, परिवार के आश्रितों की संख्या, व्यक्तिगत/पैतृक मकान के कागजात एवं रू0 10 के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read